*बाल कविता-तितली रानी…(चौपाई छंद)*
तितली रानी तितली रानी।
बाग-बगीचों की महरानी।।
फूलों पर तुम रहने वाली।
चाल तुम्हारी है मतवाली।।
दिखती हो तुम रंग बिरंगी।
ज्यों पहने चुनरी सतरंगी।।
कोमल कोमल पंख तुम्हारे।
नयन-नक्श है कितने प्यारे।।
कली-कली पर तुम मँडराती।
बैठ फूल पर तुम इतराती।।
कलियाँ देख तुम्हें हरसातीं।
बन कर सुंदर पुष्प लुभातीं।।
हमें देख क्यों उड़ जाती हो।
क्यों तुम पास नहीं आती हो।।
दौड़ दौड़ कर हम थक जाते।
फिर भी तुझको पकड़ न पाते।।
पास हमारे भी तो आओ।
हमको भी उड़ना सिखलाओ।।
खुश रहने का राज बताओ।
जग की अच्छी बात सिखाओ।।
काश तुम्हारे सँग उड़ पाते।
सैर-सपाटा खूब लगाते।।
परियों से मिलते इतराते।
हम भी दूर देश हो आते।।
!!!!
!!!!
सुरेन्द्र नाथ सिंह ‘कुशक्षत्रप’
Baal sulabh pyari kavita
रचना पढने के लिए धन्यवाद आनंद जी
Beautiful poem for young children Surendra.
शिशिर जी कुछ बाल सुलभ रचनाएँ लिखने की प्रबल इच्छा हुयी तो लिखने बैठ गया । उसी कड़ी में यह दूसरी रचना है!
बच्चों के लिये सुन्दर कविता।
महेश जी धन्यवाद
बेहतरीन चौपाई छन्द सुरेन्द्र जी ।
धन्यवाद मीना जी……..
बहुत ही जबरदस्त बाल कविता ………………………………. लाजवाब सुरेन्द्र जी !!
सर्वजीत सिंह जी धन्यवाद सराहना हेतु
आप तो सर्वगुण संपन्न हैं….हाहाहाहा……तितलियाँ बचपन से ही मुझे बहुत पसंद हैं…. कुदरत की कलाकारी है….ऊपर से आप के शब्दों की……लाजवाब…..
धन्यवाद बब्बू जी……………. सर्वगुण सम्पन्न और मै….. hahahaha।।।।
बच्चों के लिए आपने एक बहुत ही सुंदर रचना दी है. बधाई…………….
विजय जी धन्यवाद!
बहुत सुन्दर और मनमोहक रचना आदरणीय !!
आदरणीय पाण्डेय जी अतिशय आभार आपका
सुरेन्द्र नाथ ji, bachapan ki yaad aa gayi….
रचना पढ़कर प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद शिवदत्त जी
बचपन का एक अहम् हिस्सा तितली…….मैं भी बहुत भगा हु पीछे पीछे…………बहुत ही सुन्दर…….
मनिंदर जी शायद सबकी पसंद होती है तितली। प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद
Bahut Acha Laga Ishwar Apki Kalam ko Aur Peni Kare Jisese Janta janardan or Labh Utha Sake
मुरारिलाल जी धन्यवाद आपको!
बच्चों के लिए आपने एक बहुत ही सुंदर रचना दी है. बधाई
धन्यवाद……………………….
बच्चों के लिए आपने एक बहुत ही सुंदर रचना दी है.
दवे जी महती धन्यवाद आपको
बाल काव्य लेखन में भी आपकी लेखनी का जवाब नहीं
लुभावनी रचना के लिए बधाई
आदरणीय रामगोपाल जी इतनी खुबसूरत प्रतिक्रिया के लिए हृदय से आभार