कभी मीठी सी बातों से किसी का दिल लुभाते हैं
कभी अपनी ही बातों में जहर से दिल दुखाते हैं।
नहीं मन होश में उनका कभी बदहोश रहते हैं
कभी क्या बोल लेते हैं फिर अफसोस करते हैं।
इन्हें वक्तों ने है मारा जिन्हे इंसान समझते हैं
बदलना है तो बदल जाओ इन्हें भगवान कहते हैं।
कोई दिवाना इसे कहता कोई पागल समझ जाता
कोई प्यार इनको करता कोई तो भूल इन्हे जाता।
कभी इनके भी आॅखों में कोई आये खाब तो होंगे
कभी ख्यालों में इनका कोई आये याद तो होंगे।
पानी है इनका जीवन तो पानी सा ही रहता है
जो चाहे तो मन धोले वो ऐसे ही तो बहता है।
बी पी शर्मा बिन्दु
Writer Bindeshwar Prasad Sharma (Bindu)
D/O Birth 10.10.1963
Shivpuri jamuni chack Barh RS Patna (Bihar)
Pin Code 803214
बहुत खूब…………………
पानी है इनका जीवन तो पानी सा ही रहता है
जो चाहे तो मन धोले वो ऐसे ही तो बहता है।
Dhanyabad Singh sahab, aapke ke liye dil se aabhar byakt karta huan.
बहूत खूब वाहहहहहहहहहह
Very very thank you sharma jee.
अति सुन्दर ……………..!!
D K Sahab prasansa ke liye bahut- bahut sukriya.
बेहद खूबसूरत अलफ़ाज़……..
C M Sahab – Aapke ke prem bhare sabdo le liye bahut – bahut sukriya.
अति सुन्दर…….,
Meena jee – aapki prasansa ke liye bahut – bahut sukriya.
बहित ही खूबसूरती से आपने अपने लब्जो को कागज पर उकेरा है। सलाम के साथ साथ साधुवाद बिन्दू जी।
Aap ki sarahaniye baton se mera man gadgad ho gaya sir jee, mere kuchh bhul ke liye kuchh rasta batatey rahiye main aap ka swagat karta huan.