पाकर उचाइयां भी जो झुकते रहे हर पल ,
घमंड नहीं ज़रा भी दिखे लोगो में जिसे ईश्वर |
छोड़ घर परिवार जन कल्याण में जो बहा निरन्तर ,
जो है निर्मल जैसे जल ,वो है अटल वो है अटल ||
परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाने का था जिसमे दम,
कृषि और विज्ञानं को साथ चलाने के जिसने उठाये कदम |
स्वर्णिम चतुर्भुज, गरीबी उन्मूलन, और विदेशो में पहचान बनाई हरदम,
बहुमुखी विकास के खोले जिसने पटल, वो है अटल वो है अटल ||
आजीवन ब्रम्हचर्य जिसने ठान लिया था,
जन के दुख दर्द को जिसने अपना मान लिया था |
समयचक्र के निति पर उठा जिसने कमान लिया था ,
काल के कपाल पर थे जो जटिल , वो है अटल वो है अटल ||
हो कावेरी विवाद या फिर हो करगिल की बात ,
हो सरकारी रोज़ा इफ्तार या फिर हो आवास निर्माण की बात |
हर समस्या पर उनका निर्णय होता था आज ,
काम आज हो होता नहीं कोई कल, वो है अटल वो है अटल ||
जो कभी लड़े नहीं जो कभी झुके नहीं ,
जो कभी डरे नहीं जो कभी रुके नहीं |
लाख कोशिशें की दामन में उनके भरने को दलदल ,
पर वो हमेशा खिलते रहे जैसे कमल ,वो है अटल वो है अटल ||
कठोर परिश्रम और अपने घोर तप से ,
भारत के मध्य से निकल लोग ढूंढे देश के चारो तरफ से |
भष्ट्राचार, आतंकवाद, सम्प्रदायिकता, निरक्षरता के हवन से ,
जिसने बना दिया भाजपा सा दल, वो है अटल वो है अटल ||
नैन छलक जाते थे जिसके देख किसान का हल ,
नित सपनो में जिसके विज्ञानं करता था हलचल |
राष्ट्रहित में जो चलता रहा हर पल ,
नहीं किया कभी कोई छल, वो है अटल वो है अटल ||
अच्छाइयों से जिसकी लोगो की बुराइयों का हुआ पतन ,
चुपचाप आती देख मौत , जिसकी मौत से भी गई ठन |
ज़िंदगी ही नहीं मौत भी जिसके आगे हुई हो विफल ,
हर निर्णय थे जिसके सफल , वो है अटल वो है अटल ||
शब्दों में उनकी पकड़ उन्हें कविराज बनाती है ,
गठबंधन में उनकी जकड़ उन्हें महाराज बनाती है |
जन्म से अब तक की जीवनी उनकी जीवनपाठ सिखाती है ,
एक नाम है जो आज तक रहा है चल, वो है अटल वो है अटल ||
बहुत खूब …………………………
आपका तहे दिल से धन्यवाद आदित्य जी,
बहुत उम्दा तरीके से आपने महान कवि..विश्लेषक…राजनीतिज्ञ…अपने विचारों में अटल…बेदाग़…वाक् पटुता में निपुण…एक गणितज्ञ जैसा विश्लेषण करने का हुनर…बहुआयामी व्यक्तितत्व के मालिक रहे अटल जी के ऊपर रचना लिखी है……..उनकी शक्शियत पर कोई प्रश्न चिन्ह नहीं है…हाँ आपने साथ में कुछ राजनीतिक फैसलों का ज़िकर किया वो अलग अलग मत हो सकते…वैसे भी जो सरकार वर्तमान में होती है…वो अपनी पिछली सरकार के कार्यों को आगे चलाती है….उसमें किसी एक का अधिकार नहीं हो सकता…
जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद जी बिलकुल सही कहा है आपने चूकि मैं अटल जी में एक प्रेरणा पुरुष देखती हूँ इसलिए उनके हर निर्णय मुझे अच्छे लगते है |
अटल जी की शख्शियत के बारे में कितना भी बखान करें कम ही लगता है क्योंकि उनकी शख्शियत बहुत बड़ी है. अच्छी रचना. एक बार मुझे मत मारो (बेटी) पढ़ें.
बहुत-बहुत धन्यवाद आपका
वर्तमान कवियों के सबसे निकटवर्ती आदर्श पुरुष अटल जी की जीवनी को दर्शाती एक उम्दा रचना। गायत्री जी को मेरी ओर से ढेरो शुभकामनाएं!
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद………………..
राजनितिक पृष्ठभूमि वस्तुतः विकारों के लिए जानी जाती है अपितु “अटल जी” जैसे वयक्तित्व ने विश्वसनीयता को बरकरार रख साबित किया है की आज भी उन जैसे उच्च कोटि के और भी राजनीतिज्ञ हमारी संसद के स्तम्भ के रूप में विराजमान है !!
अटल जी के वयक्तित्व को दर्शाने के लिए अच्छे शब्दों का प्रयोग किया है आपने …………!!
जी वो राजनीती के दलदल के कमल है,आपका बहुत-बहुत धन्यवाद कविता की प्रशंसा के लिए |
सुंदर रचना.आप इस रचना को अटल जी को अवश्य भेजें.उन्हे बहुत प्रसन्नता होगी
जी मैं चाहती हुँ उनसे मिलना और उन्हें सुनना किन्तु ऐसा हो नहीं पा रहा मैंने कॉल किया था उनके एसिस्टेंस के पास किन्तु उन्होंने कहा की अब वो किसी से नहीं मिलते | अगर आप इस बात के लिए कोई मदद कर सकते हो तो कृपया मुझे बताएगा |
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद कविता की प्रशंसा के लिए |
बहुत खूबसूरत रचना…………..
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद ………………..