जिंदगी के मुस्कराने को,
हर साथ जरुरी होता है
अपनी मंजिल तक पहुचाने को ,
हर हालात जरूरी होता है।
जो ऊंची उड़ान दे सके आपको ,
हर सपनो का सौगात जरुरी होता है।
एक युगल गीत गाने को ,
हर मुलाक़ात जरुरी होती है।
फसलों के लहलहाने को ,
हर बरसात जरुरी होती है।
एक नई सुबह के आने को ,
हर रात जरुरी होती है।
एक कवि ह्रदय पाने को ,
हर दर्द का एहसासात जरुरी होता है।
अपना अनुभव दोहराने को ,
हर वारदात जरुरी होता है।
जीवन नौका पार लगाने को ,
हर हाथ जरुरी होता है।
हर साथ जरुरी होता है ,
हर साथ जरुरी होता है।