चेहरे बदल जाते हैं..
लोग बदल जाते हैं ..
लोगों की फितरतें बदल जाती हैं..
शुक्र है तस्वीरें नहीं बदलतीं..
साथी बदल जाते हैं..
राहें बदल जाती हैं..
ख़्वाब बदल जाते हैं..
पर, शुक्र है यादें नहीं बदलतीं..
सोच बदल जाती है..
मंजिल बदल जाती है..
कोठियां बन जाती हैं..
पर, जिनकी कमाई से ये होता है..
उनकी मुफलिसी नहीं बदलती…
वादे बदल जाते हैं..
इरादे बदल जाते हैं..
चाहत बदल जाती है..
पर, दुनिया में रहते हैं..
कुछ ऐसे भी लोग..
जिनके चेहरे कभी नहीं बदलते…
तस्वीर की तरह..
bola NA mast hai to mast hai