1. लोरी खीर की
माँ सुनाती बच्चे को
है दोनों भूखे …!!
2. सूखे वृक्ष में
पंछी के घोंसले ने
आस जगाई …!!
3. ओढ़ी थकन
जमीं के बिस्तर पे
मजदूर ने…!!
4. खेल की चीज़े
एक बेचे दूजा ले
हैं दोनों बच्चे …!!
5. भूखे बच्चे ने
जूठन भी छुपा ली
डर के मारे…!!
6.नैना बादल
यादों की छत पर
बरस रहे …. !!
7. धूप सी तुम
मन के नगर में
खिल ही जाओ….!!
8.रात दुल्हन
दे श्याम गगन को
चाँद गहना…!!
9. दी फ़कीर ने
इक रूपये में ही
लाखों की दुआ…!!
10.”पब्लिक स्कूल”
पोस्टर चिपकाता
निपढ़ बच्चा …!!
11.गेट स्कूल का
देखे नन्हा बालक
तोड़े पत्थर …!!
Very Nice…