अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म
कृष्णा वाजपेयी की कोख से हुआ
भारत देश के अद्भुत थे स्तम्भ
अटल उनका बड़ा नाम हुआ
आजीवन विवाह न कर
भीष्म पितामह का पद प्राप्त किया
राजनीति शास्त्र की परीक्षा उत्तीर्ण कर
एम॰ए॰ में प्रथम पद प्राप्त किया
पिताजी थे इनके सिद्धहस्त कवि
वंशानुगत अटल में धारण हुए
वे भी हुए एक महान कवि
हमारे देश के प्रधान मंत्री हुए
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में मदद की
पोखरण में पाँच भूमिगत परमाणु परीक्षण विस्फोट कराया
अत्यधिक गोपनियता के साथ ही
भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाया
अटल ने महान व्यक्तित्व का अद्भुत परिचय दिया
की पाकिस्तान से भी मैत्री के संबंध की पहल की
कारगिल युद्ध में पाकिस्तान ने जो भी कदम उठाया
उस नीति से पाकिस्तान के संबंध ने अंतिम सांस ली
असाधारण कार्यों के लिए वे भारत रत्न से सम्मानित हुए
कई अद्भुत पुरस्कार प्राप्त कर नेता हमारे महान बने
कई शारीरिक समस्याओं के कारण वे बीमारी के शिकार हुए
स्थिति इतनी बिगड़ गई की सांस और अधिक न ले सके
…………………………………………………………………………………………….
देवेश दीक्षित
7982437710