अपना प्यार किनारा करके, सब कुछ ही फिर हारा होगा
कैसे खुद को टाला होगा, कैसे वक्त गुजारा होगा
दिल की सारी उम्मीदों को, जीते जी फिर मारा होगा
जो आँखों से निकला होगा, सबसे बदतर तारा होगा
ये जो तुम कहते हो हर दिन, प्यार किया तो गलती कर दी
देखो इक दिन सबसे अच्छा, रिश्ता दोस्त हमारा होगा
वैसे दिल उसका भी धड़के, ये बात पता हमको भी है
पर हम इजहार करेंगे तब ही, जब कोई इशारा होगा
जायेंगे जिस दिन दुनिया से, सब के सब ये ही बोलेंगे
कौन भला उसको मारेगा, उसने खुद को मारा होगा
कवि – मनुराज वार्ष्णेय
Оформить и получить экспресс займ на карту без отказа на любые нужды в день обращения. Взять потребительский кредит онлайн на выгодных условиях в в банке. Получить кредит наличными по паспорту, без справок и поручителей
Tag Badal gya hai