कैंसर वाला बच्चा बड़ा हो रहा है
लड़खड़ाते हैं पाँव उसके….
फिर भी!
वो अपने कमजोर पाँव पे,
खड़ा हो रहा है।
कैंसर वाला बच्चा बड़ा हो रहा है।
मालूम है उसको…
उसकी कमजोरी!-2
कैसे बीमारी!
अंदर ही अंदर; उसको सड़ा रहा है!
कैंसर वाला बच्चा बड़ा हो रहा है।
जिंदगी मानो! मेहमान है उसकी…. 2
फिर भी;
वो जिंदादिली से जिये जा रहा है!
कैंसर वाला बच्चा बड़ा हो रहा है!
सभी देखते हैं उसको…2
तिरस्कार भरी नजरों से!
पर वो मुस्कुराकर अपने;
हर दर्द छुपाये जा रहा है!
कैंसर वाला बच्चा बड़ा हो रहा है।
अपनी कम सुखों से परेशान
इस संसार में…2
वो अपनी कम जिंदगी को;
औरों के नाम किये जा रहा है।
कैंसर वाला बच्चा बड़ा हो रहा है।
लड़ना किसको कहते हैं…2
दुनियावाले;, सिख लो इनसे!
वो जिंदगी से हर रोज लड़कर भी..
जीने का संदेश दिए जा रहा है।
कैंसर वाला बच्चा बड़ा हो रहा है।
आपका विवेक
Оформить и получить экспресс займ на карту без отказа на любые нужды в день обращения. Взять потребительский кредит онлайн на выгодных условиях в в банке. Получить кредит наличными по паспорту, без справок и поручителей
ATI SUNDAR