तुमको भुला सके ना ये है कमी हमारी
आंखों में देख लो तुम हरदम नमी हमारी
जिंदा हैं याद कर के पल वो हसीं मिलन के
वरना तो बढ़ रही है नित नित गमी हमारी
कुछ बात थी अनोखी तुझमें मिली जो केवल
वरना हर आदमी से कब थी जमी हमारी
तुम दूर जब गए थे जिंदा दफन हुआ सब
ये सांस जाने फिर भी क्यों ना थमी हमारी
इक तेरे दर को छोड़ा फिर तो जहां गए हम
उलफत की कोई धूनी मधुकर ना रमी हमारी
शिशिर मधुकर
Оформить и получить экспресс займ на карту без отказа на любые нужды в день обращения. Взять потребительский кредит онлайн на выгодных условиях в в банке. Получить кредит наличными по паспорту, без справок и поручителей
बेहद खूबसूरत….Madhukarji….
Tahe dil se shukriya Babbu Ji ……
वाह ………..क्या बात है शिशिर जी !
Dhanyavaad Nivatiya Ji ……
ऐसा कर लें मिसरा बहर में आ जाए – और बधाई स्वविकारें