भगवान् शिव शंकर भोलेनाथ जी के १०१ नाम समायोजित कर उच्चारण स्वरूप जाप स्तुति पाठ संकलित करने का अनूठा प्रयास
***
जाप स्तुति
*** *** ***
पिनाकी नीललोहि शिव शम्भू महेश्वर !
कपर्दी भव विरूपाक्ष वामदेव शशिशेखर !!
विष्णुवल्लभ शर्व शिपिविष्ट श्रीकण्ठ !
भक्तवत्सल त्रिलोके शंकर शितिकण्ठ !!
शूलपाणी खटवांगी शिवाप्रिय अंबिकानाथ !
नीललोहित ललाटाक्ष परशुहस्त गणनाथ !!
सामप्रिय स्वरमयी त्रयीमूर्ति अनीश्वर !
सोमसूर्याग्निलोचन सर्वज्ञ विश्वेश्वर !!
भस्मोद्धूलित विग्रह वृषभारू कैलाशवासी !
त्रिपुरांतक पंचवक्त्र यज्ञमय जगद्व्यापी !!
अहिर्बुध्न्य वीरभद्र हिरण्यरेता हवि गिरिश्वर !
भुजंगभूषण अहिर्बुध्न्य सोम भर्ग दक्षाध्वरहर !!
गिरिधन्वा गिरिप्रिय कृत्तिवासा परमात्मा !
कवची वृषांक भीम भर्ग जटाधर अनेकात्मा !!
अनघ भुजंगभूषण प्रजापति सदाशिव गिरीश !
पुराराति मृत्युंजय रूद्र पाशविमोचन मठाधीश !!
जगद्गुरू व्योमकेश महासेनजनक भगवान् !
चारुविक्रम भूतपति अहिर्बुध्न्य अज महाकाल !!
सात्त्विक शाश्वत खण्डपरशु पूषदन्तभित् कपाली !
अव्यय कृपानिधि उग्र मृगपाणी सुरसूदन कामारी !!
दिगम्बर स्थाणु प्रमथाधिप सूक्ष्मतनु मृड महादेव !
अष्टमूर्ति पशुपति शुद्धविग्रह अव्यग्र हरि –हर देव !!
***संकलन एवं शब्द सुसज्जा : डी के निवातिया
***
Оформить и получить экспресс займ на карту без отказа на любые нужды в день обращения. Взять потребительский кредит онлайн на выгодных условиях в в банке. Получить кредит наличными по паспорту, без справок и поручителей
बहुत ही सुन्दर स्तुती
बहुत बहुत धन्यवाद आपका नरेंद्र जी
भगवान् शिव के नामों के जाप से उत्तम कुछ नहीं है…. नमन आपको इस संकलन के लिए…. “हिरण्यरेता हवि गिरिश्वर” एक बार देखिएगा…. मुझे लगता शिव का आह्वान हवन के लिए पहले नहीं करते …. सूर्य का करते हैं… मेरी जानकारी गलत हो सकती है… विचार सांझा करने के लिए लिखा है… अन्यथा न लें…
बहुत बहुत धन्यवाद बब्बू जी, मुझे धार्मिक आध्यात्म के बारे में इतना ज्ञान नहीं है मैंने तो बस भक्ति भाव को मन में लेकर शब्द समायोजित कर दिए थे, आपने ज्ञानवर्धन किया, अच्छा लगा, यदि ऐसा है तो अवश्य सुधार सम्भव है, तहदिल शुक्रिया आपका महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए !
बहुत ही सुन्दर सर
बहुत बहुत धन्यवाद आपका भावना जी
सुंदर
बहुत बहुत धन्यवाद आपका अनुज जी
बहुत सुंदर । उत्तम सृजन हेतु बधाई ।
बहुत बहुत धन्यवाद आपका देवेंद्र जी
Well done.
बहुत बहुत धन्यवाद आपका……………… Shishir JI !