छत पर टप-टप नाचती-गाती है बारिश की बूँदें |
खिड़की के शीशे पर दौड़ लगाती है बारिश की बूँदें |
जब दूर आसमान में चलता है काले बादलों का कारवां,
अपने आगमन का इशारा करती है बारिश की बूँदें |
पहली-पहली बौछारों से, तपती-जलती धरती पर,
सौंधी-सौंधी खुशबू लाती है बारिश की बूँदें |
पानी से भरे डबरों में, किलकारियों के बीच,
छोटी-छोटी कश्तियाँ चलाती है बारिश की बूँदें |
प्रकृति के आँगन में पेड़-पौधों का रंग-रूप बदलती,
पत्त्तों पर मोती सी सजती है बारिश की बूँदें |
जब हो बेकाबू और बरसे झोरा-झोर, झमा-झम,
तब गरम भजिये-चाय सी जचती है बारिश की बूँदें |
Оформить и получить экспресс займ на карту без отказа на любые нужды в день обращения. Взять потребительский кредит онлайн на выгодных условиях в в банке. Получить кредит наличными по паспорту, без справок и поручителей
भावों की रिमझिम बरसाती बेहद ही खूबसूरत रचना……….
Dhanyawad sir
Bahut khoob Garima.
So good Garima….. please print these….
Barsaat ka chitran sunder hai. http://www.hindifeeds.com