हिंदी भाषा से जुड़े रोचक तथ्य
1. हिन्दी शब्द खुद फारसी शब्द ‘हिन्द’ से लिया गया है. हिन्द शब्द का आशय ‘सिंधु नदी की जमीन’ से है।2. हम 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाते हैं क्योंकि सन 1949 में आज ही के दिन भारतीय संविधान ने हिन्दी भाषा को राजभाषा का दर्ज़ा दिया था।3. ये तो हम सब जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा बोली और समझे जाने वाली भाषा हिन्दी है लेकिन विश्व में भी मंदारिन, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद हिंदी चौथी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है.4. हिन्दी भारत के आलावा इन देशों में भी खूब बोली समझी जाती है:5. अमेरिका के 45 और विश्व भर के करीब 175 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जाती है.6. हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने वाला पहला राज्य बिहार था. 1881 में बिहार ने उर्दू को हटा कर हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा घोषित किया था.7. अंग्रेजी भाषा के सैकड़ों शब्द हिंदी से लिए गए हैं जैसे- जंगल, महात्मा, चीता, अवतार, इत्यादि हिंदी भाषा से लिए गए हैं।8. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में वोटिंग की गई थी जिसके आधार पर हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा मिला था और इसी कारण 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।9. हालाँकि हिंदी भारत की भाषा है लेकिन ये भारत के अलावा मॉरीशस, फिजी , सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद, टोबैगो और नेपाल में भी बोली जाती है।10. अंग्रेजी की तरह आप हिंदी में भी वेबसाइट एड्रेस बना सकते हैं.11. जहाँ अंग्रेजी में सबसे अधिक बोला जाने वाला शब्द “हेलो” है, वहीँ “नमस्ते” हिंदी का सबसे ज्यादा बोला जाने वाला शब्द है.12. 1805 में प्रकाशित हुई ‘प्रेम सागर’ को हिंदी की पहली प्रकाशित पुस्तक माना जाता है. इसे लल्लू लाल जी ने लिखा था.13. हिन्दी भाषा सीखना आसान माना जाता है क्योंकि इसमें शब्दों का उच्चारण ठीक वैसा होता है, जैसा कि हम लिखते हैं.14. हिंदी भाषा के कुछ बेहद प्रचलित शब्द दरअसल दूसरी भाषाओं से लिए गए हैं. जैसे कि मुंह में पानी लाने वाले ये शब्द:
- समोसा : इसका मूल नाम ‘सम्बुसक’ जो कि एक पर्शियन शब्द है. कुछ देशों में इसे सोम्सा और सम्बुसा भी कहा जाता है.
- जलेबी: यह शब्द अरबी शब्द ‘जलेबिया’ से बना है.
- गुलाब जामुन : यह भी एक पर्शियन शब्द ‘गुल’ और ‘जामुन’ से बना है. गुल का मतलब होता है फूला हुआ और जामुन का मतलब पानी होता है.
15. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री “बॉलीवुड” दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्मे निर्मित करती है.16. हिंदी में 11 स्वर और 35 व्यंजन शामिल हैं।
हिंदी में उच्चारण के आधार पर 45 वर्ण ( Letters ) जिसमें 10 स्वर + 35 व्यंजन होते हैं। लेखन के आधार पर 52 वर्ण ( letters ) जिसमें 13 स्वर + 35 व्यंजन + 4 संयुक्त व्यंजन होते हैं।
17. हिंदी शब्द ‘हरि’ एक ऐसा शब्द है जिसके दर्जन से भी ज्यादा मतलब होते हैं जैसे यमराज, पवन, इन्द्र, चन्द्र, सूर्य, विष्णु, सिंह, किरण, घोड़ा, तोता, साँप, वानर और मेंढक, वायु, उपेन्द्र आदि।18. सबसे पहले हिंदी में कविता लिखने वाले शख्स थे प्रख्यात कवि ‘अमीर खुसरो’।19. आपको ये जानकर आश्चर्य होगा की हिन्दी भाषा के इतिहास पर पहले साहित्य की रचना करने वाला शख्स कोई हिन्दू नहीं बल्कि एक फ्रांसीसी लेखक था जिसका नाम है ग्रासिन द तैसी।20. वेब एड्रेस बनाने में दुनिया भर की 7 भाषाओं का इस्तेमाल होता है और हिंदी उन्हीं में से एक है।21. आज भी यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका की 45 यूनिवर्सिटी सहित पूरी दुनिया की करीब 176 यूनिवर्सिटीज में हिन्दी भाषा में पढ़ाई जारी है। संकलन प्रस्तुति – डी के निवातिया
Оформить и получить экспресс займ на карту без отказа на любые нужды в день обращения. Взять потребительский кредит онлайн на выгодных условиях в в банке. Получить кредит наличными по паспорту, без справок и поручителей
निवातियाजी….बेहद खूबसूरत…रोचक जानकारी….ऊपर तो सही लिखा है राज भाषा….”राष्ट्रभाषा का दर्जा मिला था ” यहां राष्ट्र भाषा लिखा है…सही कर लें… अभी राष्ट्रभाषा का दर्जा ‘मनमौजियों’ ने नहीं दिया इसे….विडम्बना है यह….
सत्य कहा आपने …………बहुत बहुत धन्यवाद बब्बू जी ……..इंगित त्रुटि सुधार कर दिया गया है……………तहदिल से शुक्रिया आपका !!
व्यंजन की भी जानकारी चेक करें….बचपन में हमें बुजुर्ग बोला करते थे की तुम “पैंतीस” भी नहीं आती… ३५ व्यंजन होंगे…
सत्य कहा आपने …………बहुत बहुत धन्यवाद बब्बू जी ……..इंगित त्रुटि सुधार कर दिया गया है……………तहदिल से शुक्रिया आपका !!
BAHUT ACHHI JANKARI AAPNE DIYE BAHUT BAHUT SUKRITYA…….
बहुत बहुत धन्यवाद……BINDU Ji.
बहुत ही रोचक जानकारी दी सर आपने
बहुत बहुत धन्यवाद……………BHAWANA JI.