(एक गीत आपकी नजर आशा है आपको पसंद आये)
न चाही बिटिया रानी
***
मैया सबको चाही, हेरीss दीदी सबको चाही !न चाही बिटिया रानी,पर बीवी सबको चाही !!होssमैया सबको चाही, हेरीss दीदी सबको चाही !न चाही बिटिया रानी,पर बीवी सबको चाही !!
जब बेटा घर में आये,हर कोई लेवे बलायेसब नाचे झूमे गायेमस्ती में धूम मचायेफिर काहे मनवा रूठेजो बिटिया घर में आई ssss !!
मैया सबको चाही, हेरीss दीदी सबको चाही !न चाही बिटिया रानी,पर बीवी सबको चाही !!
गर बेटे से ही चलता नामक्यों सीता को ब्याहते रामजो होती ना महिमा नारी कीना श्याम के पहले जुड़ता राधा नामबिन लक्ष्मी जी विष्णु ना आयेबिन कन्या ना हवन पूर्ण हो पाई sss !!
मैया सबको चाही, हेरीss दीदी सबको चाही !न चाही बिटिया रानी,पर बीवी सबको चाही !!
बेटी से ही वंश बेल चले हैबिन नारी न ये खेल चले हैलक्ष्मी, विद्या, या सरस्वतीनारी वेश में ही तीनो रमतीजब सुध-बुध इतनी इंसां कोफिर क्यों बेटी गर्भ से गिराई sss !!
मैया सबको चाही, हेरीss दीदी सबको चाही !न चाही बिटिया रानी,पर बीवी सबको चाही !!
गर बेटा घर का स्तम्भबेटी भी घर की नींव हैगर बेटा हो प्रतिपालकबेटी पर निर्भर जीव हैगर दोनों ही जीवन के आधारफिर बेटी से क्यों नजर चुराई sss !!
मैया सबको चाही, हेरीss दीदी सबको चाही !न चाही बिटिया रानी,पर बीवी सबको चाही !!होssमैया सबको चाही, हेरीss दीदी सबको चाही !न चाही बिटिया रानी,पर बीवी सबको चाही !!
!
डी के निवातिया
Оформить и получить экспресс займ на карту без отказа на любые нужды в день обращения. Взять потребительский кредит онлайн на выгодных условиях в в банке. Получить кредит наличными по паспорту, без справок и поручителей
बहुत ही सुन्दर रचना सर। मेरे पास शब्दो की कमी है की मे क्या लिखु।
ह्रदयतल से आभार आपका ………….. BHAWNA JI
बहुत सुंदर गीत, एक बेटी के लिए… बधाई हो।
ह्रदयतल से आभार आपका ………….. BINDU JI.
एक बेटी की तरह खुबसूरत लेख……
ह्रदयतल से आभार आपका ………….. NITESH
बहुत प्यारा …….मनमोहक होने के साथ सामाजिक…नैतिक सन्देश देने के साथ सवाल करता है सब से… ये क्यूँ हम भूल जाते हमारी “माँ” किसी की बेटी है ….पत्नी भी किसी की बेटी है ….अगर बेटी का अभिनन्दन… मान…सम्मान हम नहीं करते तो “माँ” का गुणगान एक ढोंग है …. जो आज बेटी रूप है कल को वही तो किसी की पत्नी है किसी की माँ है…. आप की रचना के भाव सब के दिल तक पहुंचें…तथास्तु… जय हो…..
आपके अमूल्य वचनो का ह्रदयतल से आभार ………….. BABBU JI.
बहुत ही सुंदर और भावुक कविता।
ह्रदयतल से आभार आपका ………….. SWATI JI.
Bahut khoob Nivatiya Ji….Aapko har vidha me maharath haasil hai.
आपके अमूल्य वचनो का ह्रदयतल से आभार SHISHIR JI.
बेहतरीन रचना सर।
ह्रदयतल से आभार आपका ………….. DEVENDRA JI.