जीवन संग
रहें होली के रंग
प्रेम प्रसंग।। 1
प्रेम मिलन
खिल उठे नयन
हर्षित मन ।। 2
मन्द पवन
उड़ रहीं हैं लटें
सम्भालती वो ।। 3
सुन्दर काया
धनुषाकार भौहें
मुस्कित होंठ ।। 4
गोरी के मारी
भरि के पिचकारी
भीगी है साड़़ी ।। 5
– आनन्द कुमार
हरदोई (उत्तर प्रदेश)
होली के इस रंग पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ….
ati sundar……….aap ko bhi dheron shubhkaamnaayein…..
thanks!!!!!
आपको भी होली की हार्दिक शुभकामनाएँ